बिलासपुर। पुलिस ने आरोपी दामाद को सास की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सास की गाली-गलौज से तंग आकर दामाद ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस से बचने आरोपी ने उसके शव को ईटा भट्ठा में छुपा दिया था। जानकारी के मुताबिक, घटना थाना पचपेडी क्षेत्र की है। 17 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे आरोपी की पत्नी अपनी बेटी के साथ अमलडिहा सारगढ़ की ओर गई थी। घर पर उसकी मां कुन्ती बाई अकेली थी। 19 अक्टूबर को अपने घर वापस आई तो देखी मां कुन्ती बाई घर के अंदर पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर मृतिका कुन्ती बाई भट्ट पति स्व भागीरथी भट्ट उम्र 70 साल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतिका के दामाद शांतनु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी पत्नी निर्मला यादव को बाहर काम में जाने से मना करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी का झगडा होता था। सास कुंती बाई भी पत्नी का साथ देती थी।

18 अक्टूबर को भी घर आया तो उसकी पत्नि घर पर नहीं थी। सास घर पर अकेली थी जो गाली गलौच कर झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दामाद ने गमछा से सास का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को जोंधरा ईटा भट्ठा में छुपा दिया था। आरोपी का मोबाईल और घटना में उपयोग किये गए सामान को जब्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। नीचे देखें आरोपी की फोटो…

प्रकरण में थाना पचपेडी प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डये उनि पिल्लु राम मण्डावी आर. सउनि, मानिक लाल लहरे, आरक्षक अश्वनी पटेल, सागर खटकर रघुनाथ रेड्डि देवेन्द्र मरकाम, सराहनीय कार्य किया गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *