विजय हजारे ट्रॉफी में किन टीमों से होगा विराट कोहली का सामना, देखें शेड्यूल...

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से होने वाली है। DDCA प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने इस बात की पुष्टि की और साथ ही में उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसा हो सकता है कि विराट कोहली इस पूरे टूर्नामेंट में न खेलें।

बता दें कि कोहली इस वक्त  साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं और वह बुधवार, 3 दिसंबर को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

लीग स्टेज के कुछ मैच खेल सकते हैं विराट 

विराट कोहली 24 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी के पूरे लीग स्टेज के लिए उपलब्ध रहेंगे। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम अगला वनडे सीरीज 11 जनवरी से खेलेगी।

हर टीम विजय हजारे ट्रॉफी के टूर्नामेंट के दौरान लीग में कुल 7 मैच खेलेगी, लेकिन विराट लीग स्टेज के सभी मैच खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम अपने सभी लीग मैच बेंगलुरु में खेलेगी।

रांची वनडे में विराट कोहली ने खेली थी धमाकेदार पारी

विराट कोहली ने हाल ही में रांची में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया था। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक था। इस फॉर्मेट में वह 306 मैचों में 14390 रन बना चुके हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का फैसला क्यों किया है? ये सवाल इस वक्त सभी के मन में है।

तो आपको बता दें कि BCCI ने अपने सभी कॉन्ट्रैक्ट वाले प्लेयर्स के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा, कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्होंने टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले लिया है। ऐसे में खुद को मैच फिट रखने के लिए उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली का शेड्यूल

  • 24 दिसंबर – दिल्ली बनाम आंध्रा
  • 26 दिसंबर – दिल्ली बनाम गुजरात
  • 29 दिसंबर – दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
  • 31 दिसंबर – दिल्ली बनाम ओडिशा
  • 3 जनवरी – दिल्ली बनाम सर्विसेज
  • 6 जनवरी – दिल्ली बनाम रेलवेज
  • 8 जनवरी – दिल्ली बनाम हरियाणा
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *