ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच कौन सी किताब पढ़ रहे हैं नेतन्याहू? फोटो हो रही वायरल

इजरायल-अमेरिका का ईरान के साथ युद्ध जारी है। दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। गौरतलब है कि इजरायल और अमेरिका की ज्वाइंट कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे जा चुके हैं। इस बीच नेतन्याहू की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके सामने एक किताब रखी है और वह फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रंप से फोन पर बात करते दिखे नेतन्याहू

वायरल तस्वीर उस वक्त की है, जब ईरान के साथ संघर्ष शुरू हुआ था और नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान नेतन्याहू की टेबल पर एक किताब रखी नजर आई। ये किताब इतिहासकार टिम बोवेरी की “अलाइज़ एट वॉर” थी। इस किताब में ये बताया गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र देशों ने हिटलर को कैसे हराया।

ये किताब ऐसे समय में नेतन्याहू के साथ सामने आई, जब इजरायल और ईरान के बीच तनातनी बढ़ रही थी। इसके बाद से ईरान के ऊपर इजरायल ने घातक हमले किए और कार्रवाई को तेज कर दिया। ऐसे में जानकारों का मानना है कि नेतन्याहू ने इस किताब को पढ़कर काफी आईडिया लिए होंगे।

ईरान-इजरायल में फिलहाल क्या चल रहा है?

ईरान में ताजा खबर ये है कि आयतुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को तीसरा सुप्रीम लीडर चुना गया है। आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ये फैसला लिया गया है। इजरायल-अमेरिका की ज्वाइंट कार्रवाई में आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं। इस दौरान खामेनेई के कई करीबी परिजनों की भी मौत हुई थी।

मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के ऐलान से पहले तेहरान ने इजरायल पर घातक मिसाइल हमले किए, जिसकी पुष्टि खुद इजरायल द्वारा की गई। इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए हैं और मध्य ईरान को भी निशाना बनाया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *