ओटीटी पर देखें वाणी कपूर की ये 5 बेहतरीन फिल्में, एक फिल्म पर भारत में लगा था बैन...

वाणी कपूर का फिल्मी सफर

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। 12 साल के करियर में वाणी 13 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं और अपनी खूबसूरत अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतती रही हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने ओटीटी पर भी शानदार काम किया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज मंडला मर्डर्स में उनका दमदार किरदार खूब पसंद किया गया।

आज वाणी कपूर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी 5 चुनिंदा फिल्में जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इनमें से एक फिल्म ऐसी भी है, जिसकी भारत में रिलीज पर बैन लग चुका है।

1. चंडीगढ़ करे आशिकी (नेटफ्लिक्स)

यह फिल्म एक जिम मालिक मनु और ज़ुम्बा ट्रेनर मानवी की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में वाणी ने एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाकर रूढ़िवादिता को तोड़ा और संवेदनशीलता के साथ दर्शकों के सामने नया नजरिया पेश किया।

2. वॉर (प्राइम वीडियो)

हृतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह एक्शन थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वाणी कपूर ने इसमें आयशा का किरदार निभाया है, जो कहानी को रोमांटिक और भावुक स्पर्श देती है।

3. बेल बॉटम (प्राइम वीडियो)

यह फिल्म 1980 के दशक की सच्ची घटना पर आधारित एक स्पाई थ्रिलर है। इसमें वाणी कपूर ने अंडरकवर एजेंट की सहयोगी प्रेमिका का किरदार निभाया है। भले ही उनकी भूमिका सीमित रही, लेकिन उन्होंने फिल्म में रोमांस और भावनात्मक गहराई को बखूबी जोड़ा।

4. आहा कल्याणम (प्राइम वीडियो)

यह रोमांटिक कॉमेडी दो सहेलियों और उनके परिवारों के बीच रिश्तों पर आधारित है। वाणी का किरदार इस फिल्म में ताजगी और आकर्षण लाता है। उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को हल्की-फुल्की और मनोरंजक बना दिया।

5. अबीर गुलाल (भारत में बैन)

वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ माहौल बनने से इसे भारत में बैन कर दिया गया। हालांकि, फिल्म की ग्लोबल रिलीज (भारत को छोड़कर) 29 अगस्त को तय की गई थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *