पति के सोने का इंतजार, फिर चेहरा छुपा कैमरे के सामने करती हैं गंदा काम!

अक्सर महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरतों, बच्चों के बेहतर भविष्य या घर के खर्चों को पूरा करने के लिए एक ऐसा रास्ता चुन लेती हैं, जिसे समाज की नजर में खराब माना जाता है. इसके बावजूद ये महिलाएं चुपके से छुपते-छुपाते इस गंदे काम को करती हैं. आज हम आपको तीन ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आर्थिक स्वतंत्रता और घर चलाने के लिए एक एडल्ट कैम प्लेटफॉर्म पर गुपचुप तरीके से काम करना शुरू किया.

वे अपने इस काम को पर्दे में रखती हैं. इनमें से एक महिला अपने पति के सोने का इंतजार करती है, तो दूसरी तलाकशुदा महिला बच्चों के बिस्तर पर जान के बाद घर चलाने के लिए इस काम को करती है. यह गुमनाम पेशा इन महिलाओं के लिए केवल कमाई का जरिया नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

बता दें कि दो दशकों से अधिक समय से ‘बेबीस्टेशन’ नामक यह एडल्ट कैम प्लेटफॉर्म ब्रिटेन के लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है. समय के साथ इस प्लेटफॉर्म ने नई तकनीक को अपनाया और अब कई महिला परफॉर्मर बिना चेहरा दिखाए (Faceless) आराम से यहां काम कर रही हैं. इस वजह से उन्हें इस बात पर नियंत्रण मिल जाता है कि वे खुद को कितना उजागर करना चाहती हैं.

अंग्रेजी वेबसाइट द सन (Thesun.co.uk) ने इन तीन महिलाओं से बात की, जिनमें से एक महिला दोहरी जिंदगी जी रही है, दूसरी पति के चले जाने के बाद घर का खर्च उठाने के लिए इस राह पर आई और तीसरी हर महीने ₹3 लाख तक कमाकर परिवार को आर्थिक मजबूती दे रही है. हैरानी की बात यह है कि सालों से इस स्टेशन के लिए गंदे काम कर रही इन महिलाओं के परिवार वाले भी इस बारे में नहीं जानते हैं.

मेरे पति को मेरी नौकरी का कोई अंदाजा नहीं!

35 वर्षीय जेनी (जो ‘Mixedbbwqueen’ के नाम से काम करती हैं) ने इस साल की शुरुआत में ‘बेबीस्टेशन’ से जुड़ने का फैसला किया, ताकि वह अपनी शर्तों पर काम कर सकें. जेनी के पति को उनके इस सीक्रेट काम के बारे में रत्ती भर भी अंदाजा नहीं है. वह अपने पार्टनर के सो जाने के बाद रात में चुपके से यह काम करती हैं.

जेनी ने अपने पार्टनर को बता रखा है कि वह अपनी अतिरिक्त आय पैरों के वीडियो बनाने से कमाती हैं. उन्होंने कहा, “रात में मैं जितना संभव हो सके शांत रहने की कोशिश करती हूं. वहीं, दिन में जब मैं कैम कर रही होती हूं तो उसके काम पर जाने का इंतज़ार करती हूं ताकि मैं पूरी तरह से खुलकर काम कर सकूं.” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह हमेशा दरवाजा बंद रखती हैं. लेकिन कई बार ‘आपत्तिजनक सामान’ हटाना भूल जाने के कारण वह पकड़े जाने के बेहद करीब थीं. हालांकि, जेनी अपने काम से खुश हैं, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें पहचानें या उनके बारे में कोई धारणा बनाएं.

तलाक के बाद लाखों कमाने की मजबूरी!

ससेक्स की 45 वर्षीय विक्टोरिया (जो फैंस के बीच ‘Vee BeeXoX’ के नाम से मशहूर हैं) ने तलाक के बाद इस काम को करने का फैसला किया. उन्हें दो बच्चों और घर की किश्तें चुकानी थीं. उन्होंने बताया, “मेरे पति मुझे दो बच्चों और घर के भुगतान के साथ अकेला छोड़ गए. मैं सब कुछ खोने वाली थी और किसी से कोई मदद नहीं मिल रही थी. तभी मैंने इस काम को करने का फैसला किया.” विक्टोरिया की एक परिचित ने बताया कि वह ‘बेबीस्टेशन’ से अच्छी कमाई कर रही है, जिसके बाद विक्टोरिया ने भी जुलाई में यह काम शुरू कर दिया.

विक्टोरिया ने कहा कि वह यह काम केवल तभी करती हैं जब वह घर में अकेली होती हैं या जब बच्चे बिस्तर पर सो रहे होते हैं. दूसरी ओर, ईस्ट ससेक्स की 30 वर्षीय रशेल स्मिथ ने भी आर्थिक आजादी के लिए 2025 की शुरुआत में ‘बेबीस्टेशन’ से शुरुआत की थी. लगभग एक साल बाद, वह अब हर महीने ₹2 से ₹3 लाख तक कमा रही हैं. रशेल ने कहा, “यह एक ऐसा काम है, जहां लोग मुझे मेरे होठों से नीचे तक देखने के लिए पैसे देते हैं.”

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *