संघ लोक सेवा आयोग Union Public Service Commission (UPSC) ने CAPF Assistant Commandant Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 300 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस बार आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में कई अहम बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
UPSC CAPF Vacancy 2026: किस फोर्स में कितनी भर्ती?
कुल 349 पदों पर भर्ती निकाली गई है:
-
Border Security Force (BSF) – 108 पद
-
Central Reserve Police Force (CRPF) – 106 पद
-
Central Industrial Security Force (CISF) – 70 पद
-
Sashastra Seema Bal (SSB) – 53 पद
-
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) – 12 पद
UPSC CAPF AC 2026 में 10 बड़े बदलाव
1️⃣ URN सिस्टम लागू
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह अब Universal Registration Number (URN) दिया जाएगा, जो हर परीक्षा के लिए उपयोग होगा।
2️⃣ लाइव फोटो अपलोड अनिवार्य
कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को लाइव फोटो अपलोड करनी होगी।
3️⃣ सिग्नेचर का नया नियम
सफेद पेज पर लगातार 3 सिग्नेचर करके स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य।
4️⃣ करेक्शन विंडो बंद
एक बार फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जा सकेगा।
5️⃣ फेस ऑथेंटिकेशन
परीक्षा केंद्र पर AI आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान सत्यापन होगा।
6️⃣ परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी
अब 47 की जगह 57 परीक्षा केंद्र होंगे। दिल्ली NCR, इंदौर और भुवनेश्वर सहित 10 नए केंद्र जोड़े गए।
7️⃣ पोर्टल का नया नाम
पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम का नाम बदलकर प्रतिभा सेतु कर दिया गया है।
8️⃣ सख्त रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य। देर से आने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
9️⃣ लॉन्ग जंप नियम में बदलाव
फिजिकल टेस्ट में स्टार्ट या फिनिश लाइन को शरीर का कोई हिस्सा छूने पर अयोग्य घोषित किया जाएगा।
🔟 हाइट में कोई छूट नहीं
-
पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम 165 सेमी
-
महिला उम्मीदवार: न्यूनतम 157 सेमी
164.9 सेमी होने पर भी छूट नहीं मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
-
आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
-
URN के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
-
कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
-
लाइव फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क जमा कर फाइनल सबमिट करें।
अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा
-
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
-
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
-
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
-
मेडिकल परीक्षा