
वायरल डेस्क शादी को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग अनोखी परंपराएं देखने को मिलती हैं, लेकिन हाल ही में एक नाइजीरियन शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखी रस्म दिखाई गई है। इस रस्म के तहत, दूल्हा तब तक अपनी दुल्हन पर पैसे लुटाता है जब तक उसके चेहरे पर मुस्कान नहीं आ जाती।
वीडियो हुआ वायरल, दूल्हा बना कंगाल, दुल्हन बनी मालामाल!
इस मजेदार वीडियो को @asoebi_styles नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन पर लगातार नकदी बरसाता नजर आता है, लेकिन दुल्हन का चेहरा बिल्कुल गंभीर रहता है। दूल्हा धीरे-धीरे अपनी जेब और बैग से नोट निकालकर दुल्हन के ऊपर बरसाता है, लेकिन दुल्हन की मुस्कुराहट कहीं नहीं दिखती।

मुस्कुराहट के इंतजार में खाली हुआ बैग, तब जाकर टूटी चुप्पी
दूल्हा पहले जेब के पैसे खर्च करता है, फिर बैग खोलकर नोटों की गड्डियां निकालता है। इसके बावजूद दुल्हन का चेहरा वैसा का वैसा बना रहता है। अंत में जब दूल्हा अपने परिवार से मदद मांगकर और नोट लुटाने लगता है, तब जाकर दुल्हन हल्की सी मुस्कान देती है और यह रिवाज पूरी होती है।
नाइजीरिया की इस अनोखी परंपरा पर दुनियाभर के लोग दे रहे प्रतिक्रिया
इस वीडियो को 3.36 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 7.83 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद दिलचस्प हैं। भारतीय अभिनेत्री अन्वेशी जैन ने लिखा – “मुझे भारत में इसकी शुरुआत करनी चाहिए!”
वहीं एक यूजर एलिसिया फेल्डर ने लिखा – “नाइजीरियन मर्द कभी महिलाओं से पैसे नहीं लेते।”
क्या भारत में भी शुरू हो सकती है ऐसी रस्म? लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर भारतीय यूजर्स भी हैरान हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे “फुल एंटरटेनमेंट” बताया, तो कुछ ने कहा, “अब दुल्हन की मुस्कान भी महंगी हो गई है!”
