रायपुर|News T20: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार की शाम रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने सौजन्य मुलाकात की।

सीएम साय को केंद्रीय मंत्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने मुंडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री अरूण साव को भी केन्द्रीय मंत्री मुंडा ने नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री साव ने मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *