छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों के तबादले जल्द...

रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होते ही प्रशासनिक हलचल तेज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने के फैसले के बाद राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव तय माना जा रहा है। सोमवार शाम राजपत्र में अधिसूचना जारी होते ही IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस कमिश्नर की कुर्सी को लेकर मंथन

कई जिलों के IG और SP होंगे प्रभावित

सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के साथ ही कई जिलों के आईजी और पुलिस अधीक्षकों के तबादले संभावित हैं। यह सूची अपेक्षाकृत लंबी हो सकती है, क्योंकि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से पूरे रेंज स्तर पर फेरबदल होगा।

दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग सबसे आगे

अमरेश मिश्रा भी मजबूत दावेदार

पुलिस कमिश्नर पद के लिए दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अंतिम फैसला अभी तय नहीं माना जा रहा। वर्तमान रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा भी तेज-तर्रार और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं और शासन स्तर पर उनके कार्य की सराहना भी हो चुकी है। यदि अमरेश मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलती है, तो दुर्ग आईजी का बदलना लगभग तय माना जा रहा है।

रायपुर ग्रामीण SP की तैनाती पर भी नजर

प्रमोटिव IPS को मिल सकती है जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रायपुर ग्रामीण एसपी की नियुक्ति को लेकर है। अटकलें हैं कि इस पद पर किसी प्रमोटिव IPS अधिकारी, जो DIG रैंक का हो, को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

रायपुर पुलिस जोन की संरचना तय

अमरेश मिश्रा के पास रहेंगे 5 जिले

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, रायपुर पुलिस जोन में एक आईजी की तैनाती होगी और फिलहाल यह प्रभार अमरेश मिश्रा को ही दिए जाने की संभावना है।
रायपुर ग्रामीण रेंज के अंतर्गत—

  • रायपुर ग्रामीण

  • बलौदाबाजार

  • धमतरी

  • महासमुंद

  • गरियाबंद

इन पांच जिलों का प्रभार यथावत अमरेश मिश्रा के पास रहने की संभावना जताई जा रही है।

जल्द जारी हो सकती है तबादला सूची

प्रशासनिक निर्णय पर टिकी निगाहें

अब सभी की निगाहें शासन के अगले आदेश पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि IPS तबादलों की आधिकारिक सूची जल्द जारी हो सकती है, जिससे रायपुर सहित कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *