सुमाला: नेटफ्लिक्स की ऐसी हॉरर फिल्म जिसे देखकर रूह कांप उठे
अगर आप हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और अब तक हर तरह के डरावने कॉन्सेप्ट देख चुके हैं, तो Sumala आपके लिए एक बिल्कुल नई और खौफनाक दुनिया लेकर आती है।
यह फिल्म इतनी डरावनी है कि इसके दृश्यों, खामोशी और बैकग्राउंड आवाजों को देखकर आपका शरीर दहल जाएगा।
एक बार यह मूवी शुरू कर दी, तो डर के बावजूद आप इसे बीच में छोड़ नहीं पाएंगे।
2024 की सबसे बेहतरीन सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म
Sumala (2024) की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे लगातार बेचैन करने वाली परछाइयां और रहस्यमय ताकतें पीछा करती रहती हैं।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य खुलते जाते हैं और पता चलता है कि असली खतरा हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा भयानक है।
इस फिल्म का निर्देशन किया है रिजाल मंतोवान्ती ने, जो हॉरर फिल्मों की अपनी खास स्टाइल के लिए इंटरनेशनल स्तर पर जाने जाते हैं।
फिल्म में ये कलाकार हैं—
-
लूना माया
-
दारियस सिनाथ्रिया
-
माकायला रोज हिली
-
इवोने दलर
-
डेनी रहमान
जुड़वां बहनों की भूतिया कहानी — Sumala का सबसे डरावना ट्विस्ट
1 घंटा 52 मिनट की इस इंडोनेशियन सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में लूना माया ने जुड़वां बेटियों की मां का रोल निभाया है।
समाला और कुमाला, जुड़वां बहनों का किरदार माकायला रोज हिली ने निभाया है।
फिल्म का प्लॉट एक ऐसे गांव पर आधारित है जहां लोग सालों से “सुमाला” नाम से खौफ खाते हैं।
रात में कोई बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि कहा जाता है कि—
“सुमाला आ जाएगा… और मार डालेगा”
कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब पिता डर के कारण अपनी ही कमजोर बच्ची को मार देता है, लेकिन उसकी आत्मा लौटकर बदले की आग में पूरे घर को दहला देती है।
IMDb रेटिंग ठीक-ठाक, लेकिन कहानी ने दर्शकों का दिल जीता
‘Sumala‘ की IMDb रेटिंग 5.8/10 है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर भले यह ज्यादा खास प्रदर्शन न कर पाई हो, लेकिन Netflix पर रिलीज होते ही छा गई।
अगर आप सच्चे हॉरर लवर हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।