विशाल चट्टान के नीचे बना है ये 500 साल पुराना शहर, रहते हैं 3000 लोग, इतिहास जानकर रह जाएंगे दंग!

दुनिया में कई खूबसूरत देश हैं जिनके शहर लोगों को आकर्षित करते हैं. स्पेन भी ऐसा ही एक देश है. आपने भारतीय फिल्मों में भी हीरो-हिरोइन को स्पेन की यात्रा पर जाते देखा होगा. पर अक्सर स्पेन के प्रमुख शहरों, जैसे मैड्रिड, बार्सिलोना, वैलेंसिया या सिविया की ही चर्चा सुनने को मिलती है. फिल्मों में भी उसे ही दिखाया जाता है. पर स्पेन में एक ऐसा भी शहर है, जो करीब 500 साल पुराना है और ये एक चट्टान के नीचे बना है. यहां 3000 लोग रहते हैं. हैरानी की बात इसका इतिहास भी है जो लोगों को बहुत रोचक लगता है.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन के कैडिज प्रांत में एक छोटा सा शहर है, जिसका नाम है Setenil de las Bodegas. इस शहर को स्पेन के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है. इसका कारण ये है कि इस शहर ने प्रकृति को पूरी तरह से अपनाया हुआ है. शहर एक विशाल चट्टान या छोटी सी पहाड़ी के ठीक नीचे बनाया गया है. घरों को उसी चट्टान की दरारों में बनाया गया है. नाम का अर्थ है चट्टान के नीचे घर.

शहर में करीब 3000 लोग रहते हैं. (फोटो: Canva)

चट्टान के नीचे बना है शहर

कई-कई सड़कें तो ऐसी हैं कि ऊपर आसमान नहीं नजर आता, सिर्फ चट्टान नजर आती है. रोड और घरों के ऊपर अपने आप प्रकृतिक छत बनी है. इस चट्टान का फायदा ये होता है कि लोगों के घर गर्मी में ठंडे और जाड़े में गर्म रहते हैं. इस वजह से ये शहर आर्किटेक्चर का अनोखा नमूना है. इस शहर में करीब 3000 लोग रहते हैं. यहां आकर लोगों को ऐसा लगता है जैसे वो दुनिया से दूर आ गए हैं.

ये है शहर का इतिहास

अब इस शहर के इतिहास के बारे में आपको बताते हैं. इस इलाके पर एक वक्त में मुस्लिम शासन था. उनपर कब्जा करने के लिए ईसाई शासकों को 7 बार कोशिश और 15 दिन लगे, तब जाकर इन चट्टानों पर बना सेटेनिल किला उनके हिस्से आया. ये किला चट्टान पर बना है. इसी वजह से शहर के नाम का पहला हिस्सा है Setenil जिसका लैटिन भाषा में अर्थ है- “Septem Nihil” यानी 7 बार नाकामी.

नाम के दूसरे हिस्से de las Bodegas का अर्थ है वाइनरी, यानी वो जगह जहां वाइन बनती है. दरअसल, सालों पहले इस शहर में बड़ी वाइन इंडस्ट्री थी. इस इलाके में आज भी बादाम और ऑलिव ऑयल मिलता है जो यहां ही उगाया और बनाया जाता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *