OTT की स्टार बनी 2 घंटे 24 मिनट की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, थिएटर में बुरी तरह हो गई थी फ्लॉप...

आज के समय में लोग सिनेमाघर से ज्यादा ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार करते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी लेकर आए हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज की गई है. दरअसल, यह फिल्म सिनेमा की फिल्म है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि यह फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन यह फिल्म जैसी ही ओटीटी पर रिलीज हुई इसकी किस्मत बदल गई. यह एक मस्ट वॉच थ्रिलर फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है.

जिओ हॉटस्टार कर रही ट्रेंड

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो 2 साल पहले यानी साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म 2 घंटे 24 मिनट की है. फिल्म की कहानी की बात करें तो आपको इसमें दो धार्मिक समुदाय के बीच तनाव को दिखाया गया है. दरअसल, सियासी लोग अपने फायदे के लिए धर्म को सहारा बनकर पूरे इलाके में उपद्रव मचाते हैं. इसी बीच फिल्म में दिखाया गया है कि एक इंसान आता है, जो क्रिकेट मैच खेल कर इलाके में शांति स्थापित करना चाहता है. हालांकि, इसमें भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

कब रिलीज हुई थी ‘लाल सलाम’

क्रिकेट ड्रामा इस मूवी में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आए हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका टाइटल लाल सलाम है. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 4.4 की रेटिंग दी है. बता दें कि इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विष्णु विशाल और विक्रांत ने भी अहम किरदार निभाया है. अगर आपको स्पोर्ट्स मूवी देखना पसंद है, तो आज इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *