सोना-चांदी के दाम में हो गया भारी बदलाव, जानें महानगरों में Gold का कितना चल रहा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को वायदा बाजार में बढ़त देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह 10:57 बजे 2 अप्रैल की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 1735 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल गई। यह करीब 1.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

इसी समय , 5 मई की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 8789 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई तो सोमवार के मुकाबले 3.45 प्रतिशत ज्यादा है। भू-राजनीतिक तनाव और ईरान युद्ध की वजह से आने वाले दिनों में इन दोनो धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

आज 10 मार्च 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के आधार पर कीमतें प्रभावित हो रही हैं। यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट (99.9% शुद्ध), 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) और 18 कैरेट (75% शुद्ध) सोने के ताजा भाव दिए गए हैं (प्रति ग्राम में, मेकिंग चार्जेस और टैक्स अलग से लागू)।

दिल्ली में आज सोने का भाव 

24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹16,253 प्रति ग्राम
22 कैरेट (91.6% शुद्धता): ₹14,900 प्रति ग्राम
18 कैरेट (75% शुद्धता): ₹12,194 प्रति ग्राम

मुंबई में आज सोने का भाव 
24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹16,238 प्रति ग्राम
22 कैरेट (91.6% शुद्धता): ₹14,885 प्रति ग्राम
18 कैरेट (75% शुद्धता): ₹12,179 प्रति ग्राम

कोलकाता में आज सोने का भाव
24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹16,238 प्रति ग्राम
22 कैरेट (91.6% शुद्धता): ₹14,885 प्रति ग्राम
18 कैरेट (75% शुद्धता): ₹12,179 प्रति ग्राम

चेन्नई में आज सोने का भाव
24 कैरेट (99.9% शुद्धता): ₹16,418 प्रति ग्राम
22 कैरेट (91.6% शुद्धता): ₹15,050 प्रति ग्राम
18 कैरेट (75% शुद्धता): ₹12,890 प्रति ग्राम

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में उछाल

ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को सोने की कीमतें लगभग $5,160 प्रति औंस तक बढ़ गईं, पिछले सत्र के नुकसान को पूरी तरह से वापस ले लिया। यह तेजी अमेरिकी डॉलर कमजोर होने के बाद आई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। सोमवार को ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव के बीच बाजारों को आश्वस्त करने की कोशिश की और इस ऑपरेशन को एक “छोटी यात्रा ” बताया।

इसके जवाब में ईरान ने कहा कि संघर्ष कब समाप्त होगा, इसका फैसला केवल वे करेंगे। इस डेवलपमेंट के बाद सोने में तेजी देखी गई, क्योंकि कमजोर डॉलर आमतौर पर सोने की कीमतों को समर्थन देता है और निवेशकों के लिए यह सुरक्षित निवेश के रूप में आकर्षक बनता है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *