
हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के बड़े खुलासे
भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, देश में अब 8.71 लाख परिवारों की संपत्ति कम से कम 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। साल 2021 में यह संख्या केवल 4.58 लाख थी।
दुनिया से तुलना
हालांकि, भारत में करोड़पतियों की संख्या अभी भी अमेरिका और चीन से कम है, लेकिन लगातार बढ़ते आंकड़े यह बताते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था किस तेजी से आगे बढ़ रही है।

करोड़पति परिवारों में महाराष्ट्र सबसे आगे
-
महाराष्ट्र : 1.78 लाख परिवार
-
दिल्ली : 79,800 परिवार
-
तमिलनाडु : 72,600 परिवार
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 79% करोड़पति परिवार सिर्फ 10 राज्यों में रहते हैं।
कौन से शहर हैं सबसे अमीर?
-
मुंबई : 1.42 लाख करोड़पति परिवार
-
बेंगलुरु : 31,600 करोड़पति परिवार
-
अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहर भी तेजी से उभर रहे हैं।
अगले 10 सालों का अनुमान
रिपोर्ट का अनुमान है कि आने वाले 10 वर्षों में करोड़पति परिवारों की संख्या 17 से 20 लाख के बीच पहुंच सकती है। वर्तमान में भारत में करोड़पति परिवारों का प्रतिशत 0.31% है, जो 2021 में केवल 0.17% था।
अमीर भारतीयों की सोच
-
27% करोड़पति मानते हैं कि ₹50 करोड़ पर्याप्त है वित्तीय आजादी के लिए।
-
25% के अनुसार ₹10 करोड़ ही काफी है।
-
20% ने कहा कि इसके लिए ₹200 करोड़ होना चाहिए।
सर्वे में यह भी सामने आया कि 60% अमीर परिवार सालाना 1 करोड़ रुपये से कम खर्च करते हैं, जिसमें पर्यटन, शिक्षा और मनोरंजन पर सबसे ज्यादा खर्च होता है।
