दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र के हौरनार गांव में 28 मई को कुंआ में नहाने गई महिला के साथ हुए दुष्कर्म कर हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि गांव में हुए इस घटना के बाद जमकर राजनीति भी हो रही थी। भाजपा सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार को घेर रही थी। घटना के बाद पुलिस ने अंधे कत्ल और दुष्कर्म के मामले को सुलझाने के लिए स्पेशल टीम का गठन भी किया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सामग्री कपड़े व अन्य को जब्त किया। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, मृतका के पति ने थाना गीदम उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी दिनांक 28 मई की शाम 6 बजे आधा किलो मीटर दूर चैनसिंह के खेत में स्थित रिंग कुआ में नहाने गई थी। लेकिन शाम सात बजे तक वो वापस घर नहीं आई थी। जिसके बाद प्रार्थी अपने गांव वालों के साथ कुंआ की ओर खोजने पहुंचा था, जंहा प्रार्थी की पत्नी कुंआ के पास नहीं मिली। आसपास खोजने पर कुंआ से कुछ दूर कुसुम झाड़ के नीचे बाल्टी एवं कपड़े पड़े थे तथा रिंग कुआ के बांये तरफ महुंआ झाड़ के नीचे पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। जिसे तत्काल गीदम सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता/मृतका के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई जिस पर थाना गीदम में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घटनास्थल के आसपास वारदात के समय पर गांव के दो व्यक्तियों को वंहा देखा गया था। मुखबीर की सूचना के आधार पर विस्तृत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 28 मई को ग्राम कानूपारा हाउरनार के दो व्यक्ति आरोपित दशाराम भास्कर एवं मुन्नाराम भास्कर साप्ताहिक बाजार गीदम आये थे, जो शाम लगभग सात बजे गांव वापस लौटे हैं। उक्त दोनों व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर आरोपित दशाराम भास्कर उम्र 25 वर्ष, मुन्नाराम भास्कर उम्र 19 वर्ष द्वारा गीदम बाजार से वापसी के दौरान पीड़िता को नहाकर वापस आते समय अकेले देखा, जिसके बाद दोनों की नियत खराब होने पर दोनों ने पीड़िता को जबरन हाथ-पैर व मुंह को दबाकर झाड़ियों के बीच स्थित महुंआ झाड़ के पास ले जाकर बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपितों द्वारा पहचान उजागर होने की आशंका पर पीड़िता को उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *