साल 2026 में छुट्टियों की भरमार! छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की सार्वजनिक अवकाशों की सूची

नया साल 2026 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए साल 2026 छुट्टियों से भरा हुआ रहेगा। राज्य शासन ने आगामी वर्ष के सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की सूची राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।
हालांकि, इस बार कुछ प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ने के कारण अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा।

कितनी छुट्टियां मिलेंगी 2026 में

जारी सूची के अनुसार—

  • सार्वजनिक अवकाश: 16 दिन

  • सामान्य अवकाश: 23 दिन

  • ऐच्छिक अवकाश: 56 दिन (जिनमें से केवल 3 का ही चयन किया जा सकेगा)

इसके अलावा फाइव-डे वर्किंग सिस्टम के चलते कर्मचारियों को शनिवार-रविवार की करीब 100 से अधिक छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा।

दीपावली और महाशिवरात्रि पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त अवकाश

साल 2026 में दीपावली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। इस वजह से कर्मचारियों को इन त्योहारों पर अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा।
हालांकि अन्य त्यौहारों जैसे होली, ईद, रक्षाबंधन और क्रिसमस पर सामान्य रूप से अवकाश रहेगा।

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थानों में यह अवकाश सूची लागू रहेगी। इससे शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को सालभर में पर्याप्त विश्राम और त्योहारों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *