मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस...

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है, जिसमें पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा।

इस बार सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से कर्नाटक सरकार की तरफ से विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मुकाबला कराने की अनुमति आने के बाद ही मुकाबले का आयोजन होगा।

वहीं इसके अलावा जो सबसे बड़ी चिंता लगभग सभी फ्रेंचाइजियों को है वह यह कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों का सीजन शुरू होने से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ने का, जिसको लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।

उन्हें समय पर वापस भारत लाना मुश्किल काम होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम का सफर काफी पहले खत्म हो गया था, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते उन्हें घर वापस लौटने में काफी समय लगा। इसी को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को एक टीम के अधिकारी ने दिए अपने बयान में कहा कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के जाने में काफी देर हो गई।

उन्हें समय पर वापस भारत लाना मुश्किल काम होगा। साथ ही मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से हवाई किराये में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने दिए अपने बयान में इस बात का भरोसा जताया कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी सीजन का पहला मुकाबले खेले जाने से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे।

पहले फेज में 20 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे

बीसीसीआई की तरफ से शुरुआती 20 मैचों के जो शेड्यूल का ऐलान किया गया है उसे 10 वेन्यू पर खेला जाएगा। इसमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद का स्टेडियम शामिल है।

बीसीसीआई ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि आरसीबी की टीम अपने 5 घरेलू मैच जहां बेंगलुरु में खेलेगी तो वहीं 2 मैच वह रायपुर के स्टेडियम में खेलेगी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मुकाबले गुवाहटी के मैदान पर तो चार मैच जयपुर में खेलेगी। पहले 16 दिन के शेड्यूल में चार दिन ऐसे हैं जब डबल हेडर मुकाबले होंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *