रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर पहले हाफ मर्डर के आरोप में जेल में बंद था। जेल से छूटते ही उसने रायपुर और बिलासपुर में करीब दर्जभर चोरियां की। रायपुर में इसने चार साथियों के साथ मिलकर एक सूने घर को निशाना बनाया। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एम.शिवा ने खमतराई थाने में FIR दर्ज कराई थी कि, वह 27 जुलाई को अपने होमटाउन आंध्र प्रदेश गया था। 30 जुलाई की रात करीब 1 बजे चोर घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। फिर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर भाग गए। इस दौरान चोरों ने पड़ोसी रामगोपाल अग्रवाल के घर भी चोरी की थी।

20 लाख के माल के साथ 3 आरोपी हो चुके है अरेस्ट

इस मामले में खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मौके से सुराग इकट्ठे किए। जिसके आधार पर खोजबीन करते हुए 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी जांजगीर निवासी किशन जांगड़े, गुढ़ियारी निवासी गौरव बंदे और धमतरी निवासी अभिजीत जांगड़े थे। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल, दो गाड़ियां समेत करीब 20 लाख का माल बरामद कर लिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *