पदोन्नति के बाद सचिव स्तर पर नई पदस्थापना
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2010 बैच के 4 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति के उपरांत इन अधिकारियों को उनके ही विभागों में सचिव स्तर पर नई पदस्थापना दी गई है।
पदोन्नति से लाभान्वित होने वाले अधिकारियों में
सारांश मित्तर (2010),
पदुम सिंह एल्मा (2010),
रमेश कुमार शर्मा (2010)
और
कार्तिकेय गोयल (2010)
शामिल हैं।
जारी आदेश में क्या कहा गया
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि—
“राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2010 बैच के निम्नलिखित अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, दिनांक 01 जनवरी 2026 से अधिसमय वेतनमान (Pay Matrix Level-14) में पदोन्नत करता है। यह पदोन्नति इस शर्त के अधीन होगी कि अधिकारी मिड करियर ट्रेनिंग (Mid Career Training) में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।”
आदेश के अनुसार, पदोन्नति के पश्चात संबंधित अधिकारियों को तालिका के कॉलम-4 में दर्शित पदों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला
यह निर्णय राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सचिव स्तर पर अधिकारियों की तैनाती से नीति-निर्माण और विभागीय कार्यों में गति आने की संभावना है।