'कांच हिलने लगा, ब्लास्ट हुआ और...',17 साल बाद लिया बदला, Dhurandhar का वो एक्टर, जिसने बर्थडे पर देखा था 26/11 का भयानक मंजर

Arjun Rampal: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है और दर्शक इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी कमाल का काम किया है. इस बीच अब अर्जुन रामपाल ने 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है.

अर्जुन रामपाल का बर्थडे

दरअसल, इंडिया टुडे से बात करते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बताया कि उनका बर्थडे भी 26 नवंबर को ही आता है. अभिनेता ने बताया कि वो भी इस खतरनाक हमले का शिकार हो सकते है, लेकिन उनके दोस्त की देरी ने उन्हें बचा लिया था, लेकिन अब 17 साल बाद अभिनेता को इसका बदला लेने का मौका मिला है.

सीन निभाकर लिया बदला

अभिनेता ने बताया कि 26/11 के उस ट्रॉमा ने फिल्म ‘धुरंधर’ के 26/11 वाले हमले के सीन को निभाने में बेहद मदद की है. साथ ही उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए उनको भी थैंक्स कहा है. एक्टर ने कहा कि वो समय बहुत ही ज्यादा भयानक था और फिल्म ‘धुरंधर’ में उस सीन का निभाकर बदला लेने जैसा था.

कांच हिलने लगा था और…

अर्जुन ने बताया कि उस दिन को उनका बर्थडे मनाने के लिए जा रहे थे, लेकिन हमारा एक दोस्त तैयार हो रहा था और हम ड्रिंक्स पीने चले गए थे. भगवान सलामत रखे क्योंकि तभी एक ब्लास्ट हुआ. पूरा कांच हिलने लगा था और हम सोच में पड़ गए थे. तभी हमारा फोन बजा और जानकारी मिली कि कोलाबा मत जाना वहां हमले शुरू हो गए हैं.

फिल्म ‘धुरंधर’

अभिनेता ने आगे कहा कि मैंने अपने जन्मदिन पर 26/11 के उस भयानक मंजर को देखा था. एक्टर ने कहा कि अगली सुबह जब मैं वापस जा रहा था, तो लगा कि मैं बीमार हो जाऊंगा. फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का सीन सुनाया तो मैं समझ गया कि मुझे उससे बदला लेने का मौका मिलेगा और मैंने फिल्म ‘धुरंधर’ में बस यही किया है और आखिर में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि- भारत माता की जय.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *