
दुनिया के ज्यादातर देश आजकल अपने बॉर्डर को मजबूत बनाने और वीजा नियम सख्त करने में जुटे हुए हैं, लेकिन प्रशांत महासागर में बसा एक छोटा सा द्वीपीय देश इस नियम को तोड़ता नजर आ रहा है. फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया (Federated States of Micronesia – FSM) दुनिया का ऐसा देश है जहां दुनिया के हर कोने से आने वाले लोग बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं.
यहां आने के लिए सिर्फ वैध पासपोर्ट होना काफी है. माइक्रोनेशिया की इमिग्रेशन पॉलिसी 1980 से ही बेहद उदार है. Immigration Act 1980 के तहत सभी देशों के नागरिकों को 30 दिनों तक बिना वीजा के रहने की अनुमति है. आपको एयरपोर्ट पर ही एंट्री परमिट मिल जाता है. बस कुछ बेसिक शर्तें पूरी करनी होती हैं जैसे कि पासपोर्ट कम से कम 120 दिनों तक वैलिड हो, आपके पास पर्याप्त पैसे का प्रमाण हो, वापसी या आगे की यात्रा का टिकट हो और कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना हो.

मिलती है ऐसी फैसिलिटी


यहां अमेरिका के नागरिकों को अनिश्चित काल तक रहने की छूट है, जबकि अन्य देशों के लोगों को 30 दिनों का समय मिलता है जिसे 60 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है. यूरोपीय संघ (Schengen countries) के नागरिकों को 90 दिनों तक की सुविधा है. भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए भी यही नियम लागू होता है.
उन्हें भी कोई वीजा नहीं चाहिए. माइक्रोनेशिया चार मुख्य द्वीप समूहों- पोनपेई, चूक, याप और कोसरे से मिलकर बना है. यह प्रशांत महासागर में फैला हुआ है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन संस्कृति और अनछुए समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है. यहां की ओपन बॉर्डर पॉलिसी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है. देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, मछली पालन और अमेरिका से मिलने वाली सहायता पर टिकी हुई है.
टूरिस्ट्स का पसंदीदा
बीते कुछ समय से ये जगह टूरिस्ट्स की पसंदीदा बन गई है. क्रिस्टल क्लियर पानी में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग, विश्व प्रसिद्ध जेलीफिश लेक, प्राचीन नान मदोल के खंडहर (UNESCO विश्व धरोहर स्थल), पारंपरिक माइक्रोनेशियन संस्कृति, लोकल विलेज टूर और शांत समुद्री किनारे लोगों को खींच लाती है. यहां भीड़भाड़ नहीं है, इसलिए शांति और सुकून की तलाश करने वालों के लिए यह स्वर्ग है.
मालदीव की तरह माइक्रोनेशिया भी लग्जरी रिसॉर्ट्स नहीं बल्कि इको-टूरिज्म और एडवेंचर पर फोकस करता है. यहां होमस्टे, लोकल गेस्टहाउस और छोटे रिसॉर्ट्स ज्यादा है. पर्यटक द्वीपों की स्थानीय संस्कृति, ट्रेडिशनल डांस, हैंडीक्राफ्ट और फ्रेश सीफूड का मजा लेते हैं. जलवायु परिवर्तन के कारण द्वीपों को खतरा है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है.
