जगदलपुर|News T20: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीती रात को तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच हुई।

रात भर घायल अवस्था में युवक घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह जब ग्रामीणों की नजर घायलों पर पड़ी तब दुर्घटना की जानकारी लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों का नाम गणेश नाग, राजू राम नाग,खीर सागर कश्यप है। वह तीनों युवक ग्राम बड़ांजी की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि, तीनों युवक दाबपाल में आयोजित मेला देखने गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान दाबपाल मुख्यमार्ग में अचानक बाइक अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीती रात को तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच हुई। रात भर घायल अवस्था में युवक घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह जब ग्रामीणों की नजर घायलों पर पड़ी तब दुर्घटना की जानकारी लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *