भिलाई: भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की कार्यसमिति बड़ी बैठक होटल अमित पार्क में सम्पन्न हुई। इस बैठक में अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रीकेश सेन, डोमन लाल कोरसेवाडा, वीरेंद्र साहू, जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सांवलाराम डहरे, ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा की गई।

कार्यसमिति की बैठक का प्रारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ी महतारी के तेल चित्र में माल्यर्पण एवम पूजा अर्चना के साथ की गई ततपरश्चत दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और कभी रुकता नहीं निरंतर ही जन सेवा में लगा रहता है।

हमारे कार्यकर्ता ने विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम का परिणाम आज सामने है प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है,मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है । आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है हम एक चुनाव के ख़त्म होते ही समीक्षा कर दुसरे दूसरे समाज सेवा में जुट जाते है बाकि राजनीतिक दलों की तरह सिर्फ चुनाव के दौरान नहीं दीखते,आगामी नगरीय निकाय चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव है जिसमें भाजपा का कार्यकर्ता नगरीय निकाय में विजयी होकर प्रतिनिधित्व करे यह सुनिश्चित करना है ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है तो सरकार चलाने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद विधायक और पार्षद है उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी कड़ी मेहनत से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में एक बड़ी जीत हासिल किए हैं अब बारी है पूर्ण आहुति की जो पूर्ण आहुति नगर निगम चुनाव के जीत के बाद होगी।

बघेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की एक पेड़ मां के नाम पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लें आप सभी अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए और अपने बूथ स्तर पर इस कार्य को आगे बढ़ाएं। प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलन में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और सत्ता में वापसी की। आप सभी के मेहनत से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार चल रही है।

और ये डबल इंजन सरकार बड़े लाभकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है जिसको सभी कार्यकर्ता अपने बूथों के अंतिम व्यक्तियों तक पहुचाना है। आम जनता तक हमें यह बताना है कि हम सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं लाभ करी योजनाओं के लिए कार्य करते हैं।

विधयक रिकेश सेन ने कार्यकर्तों को संबोधित करते हुवे कहा कि ये वो पार्टी है जो कभी भी कोई भी कार्यकर्ताओ को अंतिम पंथी से मंच पर बैठा देती है। बस आप निरन्तर मेहनत करते रहे। हम सब के उप्पर बड़े नेताओ का ड्रोन कैमरा उड़ रहा है। जो उप्पर बैठे बड़े नेता आपकी मेहनत को देख रहे है।

आप सभी के मेहनत से भाजपा की केंद्र और प्रदेश में बड़ी जीत के इतिहास बनाया। अब नगरी निकाय की बारी है। संगठन से सत्ता आती है और हमारा भिलाई संगठन पूरे तरीके से तैयार है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के अभीभाषण का वाचन किया उन्होंने बताया कि 2024 में लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया।

जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या भारी रही। कश्मीर की घाटी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान भाजपा के शासनकाल में हुआ है भारत मात्र 10 साल में 11वें स्थान से उठकर विश्व की पांचवें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। संदीप शर्मा मैं कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि इस बैठक में तय की गई सभी विषयों को समय पर पूर्ण करना है। अगले 2 साल बाद भिलाई नगर निगम का चुनाव है इसकी तैयारी भी हम सबको अभी से प्रारंभ करनी है। और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करना है।

इस कार्यसमिति में मुख्यरूप से प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, संतोष मौर्या, राम उपकार तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, दीलिप पटेल, कृति नायक, तुलसी साहू, मिथला खिचरिया, निहारिका मिश्रा, रश्मि सिंह, मंजू दुबे, स्मृता दौड़के, प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह, रोहन सिंह, मनीष पांडे अमित मिश्रा, विजय जैसवाल, संजय दानी,राहुल परिहार,राजू श्रीवास्तव, आर पी सिंह, मयंक गुप्ता।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *