सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहली का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शानदार शुरुआत की है। वैसे तो सूर्या काफी लंबे वक्त से भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन वे पहली बार किस आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर कप्तान उतरे हैं। इस बीच पहले ही मैच में सूर्या ने कमाल कर दिया। उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। जो काफी वक्त से अटूट था।

भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारत ने अमेरिका यानी यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया केवल 161 रन ही बना सकी, लेकिन इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों के सामने यूएसए के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और आठ विकेट पर केवल 132 रन ही बना सके। इस जीत में वैसे तो गेंदबाजों ने जान लड़ा दी, लेकिन उनके एक सम्मानजनक स्कोर सूर्या की बल्लेबाजी के कारण मिला। जब भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी तब कप्तान सूर्या ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतक पूरा किया।

सूर्या ने खेली 49 बॉल पर 84 रनों की नाबाद पारी

सूर्या ने इस मैच में 49 बॉल का सामना किया और 84 रनों की पारी खेली। वे चार नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और आखिर तक आउट नहीं हुए। सूर्या ने 10 चौके और 4 छक्के अपनी इस पारी के दौरान लगाए। तभी टीम 161 रन बना सकी, नहीं तो 150 के भी लाले से पड़ रहे थे।

उनकी इस पारी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। अब तक सूर्या को टी20 इंटरनेशनल में 17 बार ये अवार्ड मिल चुका है, जो भारत के लिए सबसे ज्यादा हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड कोहली के नाम था। कोहली ने 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया था।

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव में इतने मैचों का है अंतर

विराट कोहली ने जहां एक ओर 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 17 बार ये पुरस्कार अपने नाम किया था, वहीं सूर्या 105 मैच खेलकर ही उनसे आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 14 बार इस अवार्ड पर कब्जा किया है। अक्षर पटेल आठ अवार्ड के साथ चौथे नंबर पर हैं।

इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात की जाए तो भारत के लिए अब वे इस अवार्ड को जीतने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी हो गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा है। टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड विराट कोहली ने जीता है। उन्होंने आठ बार ये काम किया है। चार प्लेयर ऑफ द मैच जीतकर सूर्या दूसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह, आर अश्विन और रोहित शर्मा ने तीन तीन बार ये अवार्ड जीता है।

T20I में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी 

सूर्यकुमार यादव : 17
विराट कोहली : 16
रोहित शर्मा : 14
अक्षर पटेल : 8

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली : 8
सूर्यकुमार यादव : 4
युवराज सिंह : 3
आर अश्विन : 3
रोहित शर्मा 3

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *