दुर्ग | सामाजिक सम्मेलन समाचार अखिल भारतीय एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर 21 दिसंबर, रविवार को एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं संविधान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मनवा कुर्मी भवन, शंकर नगर, दुर्ग में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
संवैधानिक अधिकारों की रक्षा रहेगा मुख्य उद्देश्य
इस सम्मेलन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340, 341 और 342 के अंतर्गत अधिसूचित पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मूल अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मुद्दों पर गंभीर विमर्श किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से जुटेंगे प्रतिनिधि
इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में—
-
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
-
डॉ. ओम सुधा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नई दिल्ली)
सहित देश के विभिन्न राज्यों और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सामाजिक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सामाजिक एकता की मिसाल बनेगा सम्मेलन – कौशल वर्मा
संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग की सामाजिक एकता और संवैधानिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।
सम्मेलन को सफल बनाने की अपील – अनिल मेश्राम
संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी अनिल मेश्राम और प्रदेश महासचिव रमेश पटेल ने सभी सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।