रायपुर। प्रदेश में चल रहे कर्मचारी आंदोलन के बीच छह जुलाई को राज्‍य कैबिनेट की बैठक प्रस्‍तावित है। सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार बैठक के लिए सभी विभागों से प्रस्‍ताव मंगाए गए हैं। छह जुलाई को बैठक हो सकती है। इसमें राज्‍य कैबिनेट राज्‍य के कर्मचारियों हित में निर्णय ले सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य में कर्मचारी आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। संविदा और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकाली हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं, कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन और महासंघ ने संयुक्‍त रुप से सात जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का नोटिस दे रखा है। साथ ही एक अगस्‍त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी घोषणा कर रखी है। इनकी चार सूत्री मांगों में महंगाई भत्‍ता प्रमुख है।

इस बीच स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर सिंहदेव ने कहा – पंचायत कर्मी के अनुकंपा नियुक्ति और नियमित करण की मांग को लेकर लंबे समय वे संपर्क में हैं, लेकिन नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं होने के कारण उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही है…

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की प्रस्‍तावित बैठक में संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का फैसला हो सकता है। कांग्रेस ने यह वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। इसके लिए चार साल से कवायद भी चल रही है। जीएडी सभी विभागों से संविदा कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मंगा चुका है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *