SSC NCC Special Entry : बिना परीक्षा सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका, एनसीसी वाले करें आवेदन...

SSC NCC Special Entry : भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन एनसीसी स्पेशल एंट्री-24वें कोर्स (अक्टूबर 2026) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अविवाहित ग्रेजुएट युवक और लड़कियां भारतीय सेना में अधिकारी बन सकती हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर करना है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है।

सेना की स्पेशल एंट्री स्कीम में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं पास करनी पड़ती। इसकी बजाए सीधे एसएसबी इंटरव्यू होता है।

SSC NCC Special Entry : योग्यता क्या है?

सेना की एसएससी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करना है, तो उम्मीदवार को कम से कम 50 फीसदी अंकों से ग्रेजुएट होनए चाहिए। साथ ही एनसीसी सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड होना चाहिए। साथ ही उम्र 1 जुलाई 2026 को 19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता की बात करें तो उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल के नागरिक या भारतीय मूल का व्यक्ति होना चाहिए, जो स्थायी तौर पर भारत में बसने के लिए कुछ खास देशों से माइग्रेट करने आया हो, बशर्ते भारत सरकार की ओर से एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिया गया हो, जहां लागू हो। नेपाल के गोरखा लोगों को एलिजिबिलिटी सर्टिफ़िकेट दिखाने से छूट है।

SSC NCC Special Entry : वैकेंसी

एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत सेना ने 170 वैकेंसी नोटिफाई की है। जिनमें से 63 जनरल कैटेगरी के लिए और 7 इंडियन आर्मी के जवानों के वार्ड्स ऑफ बैटल कैजुअल्टी के लिए रिजर्व है।

SSC NCC Special Entry : चयन प्रक्रिया

  • आवेदन
  • एसएसबी
  • मेडिकल टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट

चयन के बाद ट्रेनिंग

एसएससी एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत कोर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई भेजा जाता है। जहां करीब 49 सप्ताह की ट्रेनिंग होती है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक पर कमीशन मिलता है।

सेना में लेफ्टिनेंट की सैलरी

ट्रेनिंग के दौरान और बाद में वेतन लगभग इस प्रकार मिलता है-

  • ट्रेनिंग के समय स्टाइपेंड: ₹56,100 प्रति माह
  • ट्रेनिंग के बाद रैंक: लेफ्टिनेंट
  • रैंक के अनुसार बेसिक पे-
  • लेफ्टिनेंट: ₹56,100 – ₹1,77,500

साथ में कई भत्ते भी मिलते हैं जैसे-

  • महंगाई भत्ता
  • HRA/फील्ड अलाउंस
  • यात्रा भत्ता

कुल मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹70,000–₹80,000+ तक हो सकती है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *