आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर: 30 सितंबर से 01 अक्टूबर तक

रायपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय शिविर

रायपुर। जिले के 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 30 सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा।

कहां बनेंगे कार्ड?

वरिष्ठ नागरिक अपने आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ निम्न केंद्रों में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं:

  • जिला अस्पताल पंडरी

  • सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

  • शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोखोपारा, गुढ़ियारी

  • 50 बिस्तर अस्पताल (आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर)

  • सिविल अस्पताल माना

  • सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालय

क्या है लाभ?

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को बीमार होने की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

ध्यान रहे, जिनके पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, उन्हें भी वय वंदना कार्ड हेतु पुनः पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

अभियान से जुड़ी विशेष पहल

यह पहल “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिले के सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

परिवारजन अवश्य कराएं पंजीकरण

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि नागरिक अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी रिश्तेदारों का पंजीकरण इस विशेष शिविर में जरूर कराएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

  • नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र

  • टोल-फ्री नंबर: 104

  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय: 07714045849

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *