गौरेला पेंड्रा मरवाही / जिले में समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सीमा क्षेत्रों, व्यापारियों के गोदामों एवं धान खरीदी केंद्रों में किसानों की आड़ में कोंचियो-बिचौलियों द्वारा धान खपाए जाने पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने धान के अवैध रूप से परिवहन एवं भण्डारण तथा विक्रय की नियमित रूप से जांच के लिए खाद्य, राजस्व, मंडी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त दल गठित किया है। चालू खरीफ विपणन वर्ष में 16 जनवरी तक अवैध परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय किए जाने पर कुल 2194 क्विंटल धान जप्त किया जा चुका है।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अन्य प्रदेशों से अवैध धान के परिवहन किये जाने पर 6 वाहनो सहित कुल 204 क्विंटल धान जप्त कर पुलिस थाना के अभिरक्षा में सौंपा गया। व्यापारियों के गोदाम से स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण पाए जाने पर कुल 1150 क्विंटल धान की जब्ती की गई। इसके अलावा बिचौलियों-कोचियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खापाए जाने पर लगभग 840 क्विंटल धान की जप्ती की गई।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *