भिलाई नगर। दुर्ग की युवती को जानलेवा जहरीले सांप रसेल वाइपर द्वारा डस लिया गया। गंभीर अवस्था में कुमलेश्वरी को इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं है। युवती को ब्लड ग्रुप AB (-) है जो की बहुत रेयर ब्लड ग्रूप माना जाता है। बुरी जनसंख्या में केवल 0.6% का ये ब्लड ग्रुप होता है।

गंभीर मरीजों के लिए हमेसा ब्लड ग्रुप व्यवस्था के लिए तत्पर रहने वाले प्रशम दत्ता ने बताया कि, दुर्ग निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज सिंह राठौर द्वारा कुमलेश्वरी को AB (-) नेगेटिव प्लेटलेट्स डोनेट किया गया। कुछ दिन पूर्व नीरज राठौर ने (SDP) भी डोनेट किया था। प्रशम ने नीरज सिंह राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, रक्त दान कर एक जीवन बचाया का प्रयास किया है।

मरीज को और AB (-) ब्लड ग्रुप की आवश्यकता है। अगर आप का ब्लड ग्रुप AB (-) है और आप रक्तदान (महादान) करना चाहते है तो आगे आए। प्रशम दत्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग छत्तीसगढ़ से मोबाइल नंबर 79993 02197 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *