रायपुर/  राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडे को राज्य सरकार ने नोटिस जारी किया है। आशुतोष पांडेय को IAS डीडी सिंह की संविदा नियुक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के कारण कारण बताओ नोटिस दिया गया है। हालांकि संघ पदाधिकारियों के मुताबिक खुद आशुतोष पांडे ने डीडी सिंह के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है।

सोशल मीडिया पर, प्रासंगिक समाचार लेखों के लिंक के बारे में सामान्य चर्चा बस की है। इसके चलते राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एकजुट होकर डीडी सिंह को संविदा नियुक्ति वाली पोस्ट से अलग कर नियमित अफसर की पोस्टिंग करने की मांग करने के लिए लामबंद हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने जो मोर्चा डीडी सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा खोला है, उसने राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा छेड़ दी है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *