शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा फिर बॉम्बे हाईकोर्ट में, 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामला...

बॉलीवुड कपल फिर चर्चा में

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार दोनों बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा और राज के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

  • शिकायत दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है।

  • दीपक, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।

  • आरोप: Best Deal TV से लगभग 60 करोड़ रुपये निजी उपयोग के लिए निकालने का।

कोर्ट में कपल ने क्या किया अनुरोध

शिल्पा और राज के वकील प्रशांत पाटिल ने रिट याचिका दायर की है।
कपल ने कोर्ट से अपील की:

  • FIR रद्द की जाए

  • मामले में चार्जशीट दाखिल न करने का आदेश

  • सुनवाई होने तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए

सुनवाई हुई स्थगित

  • सुनवाई: चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की पीठ के समक्ष

  • अगली सुनवाई: 20 नवंबर 2025 तक स्थगित

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंपा गया

  • शिल्पा शेट्टी से चार घंटे तक पूछताछ, जो उनके घर पर ही की गई

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *