पंजाब के लुधियाना से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर 4 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप है। हादसे के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद से ही परिजन सदमे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मौके से फरार हो गया था।

इस घटना से इलाके के लोग दहशत में है। घटना मंगलवार दोपहर शेरपुर के एक कॉलोनी में हुई। मोहल्ले में बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि शख्स बच्ची को अपने तीसरे मंजिल के कमरे में ले गया और उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसने बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

आरोपी ने जैसे ही बच्ची को नीचे फेंका, आवाज आई तो मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। वहां लोग जमा हो गए। लोगों ने देखा कि बच्ची कंबल से लिपटी हुई थी। उसका काफी खून बह चुका था। वहां के एक निवासी के अनुसार, बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी मगर तबतक वह फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार, आरोपी करीब डेढ़ महीने पहले ही वहां रहने आया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी पास के किसी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *