दुर्ग। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को मंडलों में सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल के अनुमोदन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की स्वीकृति से दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में सदस्यता प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई।

सदस्यता अभियान के दुर्ग जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि जिले के वरिष्ठ नेता मंडल सदस्यता प्रभारी के रूप में अपने-अपने प्रभार मंडल में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाए जाने हेतु मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल सदस्यता टोली का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ समुचित दिशा निर्देश भी प्रदान करेंगे साथ ही मंडल से समन्वय कर सदस्यता अभियान हेतु शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर स्वयं की एवं मंडल में निवासरत वरिष्ठ नेताओं के प्रवास की कार्ययोजना बनाएंगे।

मंडल सदस्यता प्रभारी के रूप में गंजपारा सदर में चतुर्भुज राठी, चंडी शीतला में डॉ. मानसी गुलाटी, सिकोलाभाटा पटरीपार में रजा खोखर, कसारीडीह बोरसी में अजय तिवारी, अंजोरा में प्रितपाल बेलचंदन, उतई में रोहित साहू, उत्तर पाटन में राजेश चंद्राकर, मध्य पाटन में संतोष सोनी, दक्षिण पाटन में हर्षा चंद्राकर, जेवरा सिरसा में कांतिलाल बोथरा, अहिवारा में रविशंकर सिंह, धमधा में अरविंदर सिंह खुराना बोरी लिटिया में जितेंद्र साहू को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर गति प्रदान करने के लिए हर मंडल में चार सदस्यीय टोली का गठन किया गया है।

जिला सदस्यता अभियान टोली के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, और डॉ. मानसी गुलाटी के बीच जिले के 13 मंडलों का कार्य विभाजन किया गया। सदस्य रविशंकर सिंह द्वारा अहिवारा, धमधा, बोरी लिटिया और जेवरा सिरसा में जानकारियों और सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा तथा जिला सदस्य रोहित साहू उतई, अंजोरा, मध्य पाटन, उत्तर पाटन, दक्षिण पाटन में जानकारियों और सूचनाओं को प्रसारित करेंगे तथा सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी द्वारा चंडी शीतला, गंजपारा सदर, सिकोला पटरीपार और कसारीडीह बोरसी मंडल में जानकारियों और सूचनाओं को प्रसारित किया जाएगा।

राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि शनिवार को भिलाई जिला भाजपा कार्यालय में सदस्यता को लेकर दोपहर 12:00 बजे संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर-मोहला जिले से सदस्यता अभियान जिला संयोजक, मंडल सदस्यता प्रभारी एवं मंडल सदस्यता संयोजक अपेक्षित हैं। इसे संभागीय बैठक में सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा वं सदस्य नवीन मार्कंडेय द्वारा मंडल सदस्यता प्रभारी एवं मंडल सदस्यता संयोजकों को आवश्यक मार्गदर्शन और जानकारियां प्रदान की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *