मानव इतिहास को समझने के लिए वैज्ञानिक लगातार कंकाल और जीवाश्मों का अध्ययन करते रहे हैं। लेकिन हाल ही में मिली एक खोपड़ी ने शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया है। यह खोपड़ी न तो पूरी तरह इंसान की लगती है और न ही निएंडरथल की। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें एक सींग जैसी संरचना मौजूद है, जिसने वैज्ञानिकों के सामने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

यूरोप के इतिहास में अहम खोज

यह खोज जर्नल ऑफ ह्यूमन इवोल्यूशन में प्रकाशित हुई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह जीवाश्म यूरोप में मानव विकास की कड़ी को समझने में अहम योगदान दे सकता है। माना जा रहा है कि यह खोपड़ी करीब 300,000 साल पहले यूरोप में रहने वाले होमो हाइडलबर्गेंसिस समूह से जुड़ी हो सकती है।

ग्रीस की गुफा से मिली थी खोपड़ी

यह अजीबोगरीब खोपड़ी पहली बार 1960 के दशक में ग्रीस के उत्तरी इलाके की पेट्रालोना गुफा से मिली थी। नवीनतम तकनीकों से जांच के बाद शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि यह खोपड़ी 600,000 से 300,000 साल पहले की है।

युवा पुरुष की खोपड़ी होने की आशंका

लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पैलियोएन्थ्रोपोलॉजिस्ट क्रिस स्ट्रिंगर के अनुसार, यह खोपड़ी एक युवा वयस्क पुरुष की हो सकती है। दांतों के अध्ययन और यूरेनियम सीरीज डेटिंग तकनीक से इसकी उम्र का निर्धारण किया गया है।

मानव विकास पर नए सवाल

यह खोज इस बात का संकेत देती है कि इतिहास में “सींग वाले इंसान” भी हो सकते थे। सवाल यह है कि क्या यह कोई नई प्रजाति थी? या समय के साथ इंसानों के सींग गायब हो गए? फिलहाल वैज्ञानिक इस पर निर्णायक निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहे हैं और आगे की रिसर्च जारी है।

रहस्य या नई प्रजाति?

यह खोपड़ी मानव विकास की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ती है। लेकिन अभी भी कई सवाल बाकी हैं—क्या ये “यूनिकॉर्न ह्यूमन” आज के इंसानों का हिस्सा हैं? या ये पूरी तरह विलुप्त हो चुके हैं? आने वाले शोध ही इस रहस्य से पर्दा उठाएंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *