
एक पाली और दो पाली वाले स्कूलों के लिए अलग समय सारणी लागू
शनिवार को स्कूलों के संचालन में बदलाव
रायपुर। राज्य सरकार ने शनिवार को संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को इसकी जानकारी दे दी है।

नई समय सारणी हुई लागू
👉 एक पाली वाले स्कूल – सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
👉 दो पाली वाले स्कूल –
-
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं: दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
-
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं: सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
शिक्षकों ने किया फैसले का स्वागत
प्रदेश शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि राज्य शासन ने शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग स्वीकार कर उन्हें राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्यों महत्वपूर्ण है यह बदलाव?
शनिवार को नई समय सारणी लागू होने से बच्चों और शिक्षकों दोनों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही पढ़ाई का दबाव भी कम होगा और सप्ताह के अंत में संतुलित समय प्रबंधन सुनिश्चित होगा।
