भिलाई [न्यूज़ टी 20] उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी सरकार को दूसरा मौका दिया और उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। इसके बाद उन्होंने सरकारी भर्तियों में तेजी लाने का ऐलान किया था।

पहले दरोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर उसका फिजिकल शुरू करवाया गया तो वहीं अब लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योगी सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। डिविजनल कमिशनरों को चयन वर्ष 2020-2021 और 2021-2022 में भर्तियों से संबंधित सूचना परिषद

मुख्यालय में निर्धारित प्रारूप पर 3 मई तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं अभी राज्य में लेखपाल के 30837 पद हैं, जिसमें से 8085 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। इसके बावजूद 4000 पद रिक्त हैं, ऐसे में आगामी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

वहीं दूसरी ओर Upsssc ने पिछले महीने सरकारी परीक्षा का कैलेंडर जारी किया था, जिसके हिसाब से लेखपाल की परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित है। हालांकि अभी PET 2021 की कटऑफ नहीं निर्धारित की गई है,

जिस वजह से अभ्यार्थी परेशान हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों PET को लेकर भी Upsssc अपनी स्थिति साफ कर देगा।

क्या है लेखपाल का सिलेबस

आपको बता दें कि राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा 100 नंबर की होगी, जिसमें सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय हैं। ये चारों विषय 25-25 नंबर के होंगे, जबकि प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *