विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर

Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सिर्फ छक्कों की बरसात ही नहीं की, बल्कि अपने दमदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट के सबसे बड़े अवॉर्ड पर भी कब्जा जमा लिया। संजू शानदार बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।

इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में बड़ा कारनामा कर दिया। दरअसल, सैमसन T20 वर्ल्ड कप इतिहास में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह हासिल कर चुके हैं।

संजू सैमसन ने खेली यादगार पारी

पूरे टूर्नामेंट में सैमसन का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने कुल 321 रन बनाए और कई अहम मौकों पर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुपर-8 के करो या मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन ने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल दोनों बड़े मुकाबलों में भी उन्होंने 89-89 रन बनाकर टीम को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया।

इस तरह T20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार बन गया। उनकी निरंतर और आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाया, बल्कि उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बना दिया।

लगातार दूसरी बार भारतीय प्लेयर ने जीता अवॉर्ड

लगातार दूसरी बार भारतीय प्लेयर के खाते में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड आया है। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सिर्फ विराट कोहली ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दो बार जीता है। कोहली ने 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

वहीं 2024 में यह सम्मान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिला था, जिन्होंने आठ मैचों में 15 विकेट लेकर टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। T20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में यह अवॉर्ड शाहिद अफरीदी को मिला था, जब भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

T20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विजेताओं की लिस्ट (2007–2026)

  • शाहिद अफरीदी (2007) – 91 रन और 12 विकेट
  • तिलकरत्ने दिलशान (2009) – 317 रन
  • केविन पीटरसन (2010) – 248 रन
  • शेन वॉटसन (2012) – 249 रन और 11 विकेट
  • विराट कोहली (2014) – 319 रन
  • विराट कोहली (2016) – 273 रन और 1 विकेट
  • डेविड वॉर्नर (2021) – 289 रन
  • सैम करन (2022) – 13 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह (2024) – 15 विकेट
  • संजू सैमसन (2026) – 321 रन
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *