मुंबई/ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का दुखद निधन हो गया है। 53 वर्षीय संजय कपूर एक पोलो मैच के दौरान अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल सुविधा दी गई, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए।

कौन थे संजय कपूर? – EV सेक्टर के जाने-माने उद्योगपति

संजय कपूर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फॉर्जिंग लिमिटेड (अब सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे। यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और ऑटोमोटिव सिस्टम्स के लिए हाई-टेक कंपोनेंट्स बनाती है। इस कंपनी की स्थापना उनके पिता सुरिंदर कपूर ने 1997 में की थी, जो भारतीय ऑटोमोबाइल कंपोनेंट इंडस्ट्री के अग्रणी माने जाते हैं।

नंदिता महतानी से पहली शादी, करिश्मा कपूर से दूसरी

संजय कपूर की पहली शादी मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। नंदिता से तलाक के बाद उन्होंने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की। यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों 2016 में अलग हो गए।

करिश्मा ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

करिश्मा कपूर ने तलाक के दौरान संजय पर घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में लंबी चली कानूनी लड़ाई के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान

बिजनेस और ग्लैमर वर्ल्ड में छाई शोक की लहर

संजय कपूर के निधन की खबर से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि बिजनेस वर्ल्ड में भी गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को याद कर रहे हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *