दुर्ग / जिले के दुर्ग और पाटन विकासखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत 4 विकास कार्यों  के लिए 44 लाख 53 हजार रूपए की राशि अनुशंसित की गई है। जिसमें विकासखंड पाटन के अंतर्गत 3 कार्यों के लिए 35 लाख 61 हजार एवं विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत 8 लाख 92 हजार रूपए की लागत के विकास कार्य शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड पाटन अंतर्गत ग्राम दरबार मोखली में शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 2 लाख, ग्राम गातापार स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 2 लाख एवं ग्राम भनसुली (के) में मनरेगा अंतर्गत मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 31 लाख 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम पुरई में पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य हेतु 8 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उक्त राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यों का संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *