अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होनी है। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस के शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित की गई है। लेकिन क्या आप इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
- इसके लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो यूपीएसएसएससी पेट 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है। शून्य या नकारात्मक अंक वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (बी.एससी. आग) या इसके समकक्ष डिग्री जैसे बागवानी (हॉर्टिकल्चर), वानिकी (फॉरेस्ट्री), कृषि इंजीनियरिंग में बी.टेक या गृह विज्ञान (होम साइंस) में 4 वर्षीय डिग्री होनी चाहिए।
- इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 तक) के बीच होनी चाहिए।
- संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2759 पदों को भरा जाएगा।