
Bank Jobs 2025: बैंक नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने Local Bank Officer (LBO) पदों पर भर्ती अभियान 2025-26 के तहत 400 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता (Eligibility Criteria)
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।
-
आयु सीमा: आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
-
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)
-
आवेदन प्रक्रिया जारी है।
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 31 तारीख तक या उससे पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
राज्यवार वैकेंसी विवरण (State-wise Vacancy Details)
राज्य | पदों की संख्या |
---|---|
तमिलनाडु | 260 पद |
महाराष्ट्र | 45 पद |
गुजरात | 30 पद |
ओडिशा | 10 पद |
पश्चिम बंगाल | 34 पद |
पंजाब | 21 पद |
कुल पद | 400 पद |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
-
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹850/-
-
SC/ST/PwBD श्रेणी के लिए (सूचना शुल्क): ₹175/-
कैसे करें आवेदन? (Steps to Apply Online)
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.iob.in
-
होमपेज पर “Careers” टैब पर क्लिक करें।
-
“Recruitment of Local Bank Officer 2025-26” लिंक पर जाएं।
-
पहले रजिस्ट्रेशन करें।
-
फिर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
शुल्क भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
-
अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
