.पांच मानस मंडली द्वारा 22 जनवरी  को दी जाएगी राजापारा में आकर्षण प्रस्तुति

उत्तर बस्तर कांकेर|News T20: श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा “रामोत्सव“ के अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सातों विकासखंड में मानसगान का आयोजन कराया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 5- 5 मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच- पांच हजार रुपए की राशि प्रदाय की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार सभी ब्लॉक के ऐसी 35 मंडलियों को उक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रामायण रामोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाली मानस मंडलियो में जनपद पंचायत अंतागढ़ की ग्राम पंचायत बड़ेतोपाल की शीतला महिला मानस मंडली देहारीतोपाल, ग्राम पोड़गांव के शिव शक्ति महिला मानस मंडली, कोलर के मां दंतेश्वरी मानस मंडली, अंतागढ़ के जय मां शीतला मानस मंडली एवं जय मां आमाबुदीन शीतला मानस मंडली के कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 5- 5 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत भानुप्रतापपुर की ज्ञान के अंजोर मानस मंडली और सत्य दर्शन मानस मंडली ग्राम पंचायत साल्हे की जय हनुमान मानस मंडली, भीरावाही की जय मां शारदे मानस मंडली एवं बांसला के जय बजरंग मानस मंडली को राशि दी जाएगी। इसके अलावा जनपद पंचायत चारामा की ग्राम पंचायत मरकाटोला के श्री राम अनुराग मानस परिवार, भैंसाकट्टा के स्वरांजली मानस परिवार, टांहकापार की जय मां मनकेसरी महिला मानस मंडली, माहूद के अनुरूद्ध सिंहसार मानस मंडली तथा कोटेला के धरती वंदन धेनु मानस परिवार।

इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत लोहत्तर के जय मां सोनादाई मानस मंडली, बांगाचार के बस्तर के श्रृंगार मानस मंडली, जाड़ेकुर्से की जतर खतर मानस मंडली भेलवापानी, गोड़पाल के धर्म जागृति मानस मंडली एवं कोड़ेकुर्से के बाल्मिकी मानस परिवार। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमाली के नव प्रभात मानस मंडली, बागोडार के बरखा मानस मंडली, कोदागांव के गायत्री महिला मानस मंडली, मरकाटोला के प्रयास मानस परिवार और पोटगांव के जागृति महिला मानस मंडली। जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत यशवंत नगर के राधा रमन संप्रदाय, कल्याणपुर के भाई-भाई संप्रदाय, हरनगढ़ के नित्यानंद संप्रदाय, प्रेमनगर के श्रीमद् ओसनी संप्रदाय तथा छोटेकापसी की राम मंडली खासपारा एवं जनपद पंचायत नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसेवाड़ा के मोर गंवई गांव मानस मंडली, ढेकुना के नवदीप मानस परिवार। विकासखंड नरहरपुर के गुरू गीता मानस परिवार और युगांत मानस परिवार तथा देवडोंगर के रघुवंशम मानस परिवार को प्रथम आने पर 05-05 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

22 जनवरी को राम मंदिर कांकेर में इन मंडलियों द्वारा दी जाएगी आकर्षक प्रस्तुति –

राजापारा कांकेर में 05 मानस मंडलियों के द्वारा मानस गान किया जाएगा। इनमें धरती वंदन मानस परिवार कोटेला, ज्योति मानस मंडली किशनपुरी, आदर्श सम्पूर्ण मानस मंडली श्रीरामनगर कांकेर, सुन्दरम मानस मंडली शिवनगर कांकेर और नव प्रभात मानस मंडली डुमाली सम्मिलित हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *