साल के आखिरी दिन SSP रायपुर ने जारी किए ट्रांसफर आदेश
रायपुर। वर्ष के अंतिम दिन रायपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी रायपुर ने देर रात तबादलों के आदेश जारी करते हुए 119 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इधर-उधर किया है।
4 टीआई, 18 एसआई और 37 एएसआई शामिल
जारी तबादला सूची के अनुसार, इस फेरबदल में 4 थाना प्रभारी (टीआई), 18 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 37 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रशासनिक दृष्टि से इसे जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जिले के तीन थानों के प्रभारी बदले गए



इस ट्रांसफर आदेश के तहत रायपुर जिले के तीन प्रमुख थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।
-
सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना का नया टीआई नियुक्त किया गया है।
-
एस. एन. सिंह को कबीर नगर थाना की कमान सौंपी गई है।
-
सुनील दास को गंज थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
ट्रैफिक व्यवस्था की कमान भावेश गौतम को
इसके अलावा भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।