जबलपुर से रायपुर के बीच वाया गोंदिया चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन

रायपुर/जबलपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी इंटरनल नोटिफिकेशन में इसकी टाइमिंग और स्टॉपेज की जानकारी सामने आई है।

ट्रेन का संभावित टाइमटेबल – जानें कहां-कहां रुकेगी वंदे भारत

🔹 जबलपुर से रायपुर की ओर (सुबह सेवा)

  • जबलपुर: सुबह 5:00 बजे प्रस्थान

  • मदन महल: 5:12 बजे

  • कछपुरा: 5:26 बजे

  • नैनपुर: 6:49 बजे

  • बालाघाट: 8:08 बजे

  • गोंदिया: 9:10 बजे

  • राजनांदगांव: 10:24 बजे

  • दुर्ग: 11:12 बजे

  • रायपुर: 11:55 बजे आगमन

🔹 रायपुर से जबलपुर की ओर (दोपहर सेवा)

  • रायपुर: दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान

  • दुर्ग: 2:10 बजे

  • राजनांदगांव: 2:29 बजे

  • गोंदिया: 3:55 बजे

  • बालाघाट: 4:29 बजे

  • नैनपुर: 5:44 बजे

  • जबलपुर: रात 8:15 बजे आगमन (मदन महल और कछपुरा होते हुए)

यात्रियों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

  • यात्रा का समय कम होगा और आरामदायक सफर मिलेगा

  • जबलपुर से रायपुर का सफर महज 7 घंटे में

  • आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन

  • बिजनेस ट्रैवलर्स, छात्रों और टूरिस्ट्स को मिलेगा लाभ

रेलवे कर रहा अंतिम तैयारियां, जल्द जारी होगा फाइनल शेड्यूल

रेलवे ने अभी इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है और उम्मीद है कि जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन और ऑनलाइन बुकिंग की घोषणा की जाएगी। यात्रियों को अब तेज रफ्तार और हाई-क्लास सुविधा वाली ट्रेन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *