पुतिन ने पीएम मोदी को बताया बुद्धिमान नेता, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर फिर जताया भरोसा...

पीएम मोदी की लीडरशिप की पुतिन ने की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की है। रूस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने पीएम मोदी को एक “बुद्धिमान नेता” बताते हुए कहा कि मोदी हमेशा सबसे पहले अपने देश के हित को प्राथमिकता देते हैं।

भारत-रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी

पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध सिर्फ दोस्ताना नहीं बल्कि “विशेष और रणनीतिक साझेदारी” हैं। उन्होंने याद दिलाया कि लगभग 15 साल पहले दोनों देशों ने इसे आधिकारिक रूप से “विशेष रणनीतिक साझेदारी” घोषित किया था और आज भी यह रिश्ते उतने ही मजबूत बने हुए हैं।

दिसंबर में पुतिन की भारत यात्रा संभव

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने घोषणा की थी कि राष्ट्रपति पुतिन की दिसंबर 2025 में भारत यात्रा की योजना है।
इस दौरान भारत और रूस के बीच शिखर सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें द्विपक्षीय मुद्दों और कूटनीतिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

रूस-भारत ऊर्जा संबंध पर पुतिन का बयान

वल्दाई डिस्कशन क्लब में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि यदि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है, तो उसे करीब 9 से 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है।
पुतिन ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी किसी भी विदेशी दबाव में नहीं आएंगे और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता तथा राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करेंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *