गौरेला पेण्ड्रा मरवाही- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र संयुक्त कार्यालय भवन टीकर कला गौरेला परिसर में 23 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में स्रमिन टैलेंट प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 50 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8वी, 10वी, 12वी, आई.टी.आई. स्नॉतक उत्तीर्ण है, अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों छायाप्रति, फोटो, बायोडाटा सहित कैंप में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए तीरथराम मरकाम मोबाइल नम्बर +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मोबाइल नम्बर +91-7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।