
नई दिल्ली: 29 मई को सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बदलाव हुआ। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ताजे रेट के अनुसार कुछ शहरों में ईंधन के दाम घटे हैं तो कुछ में मामूली इजाफा देखा गया है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
नोएडा और पटना में ईंधन सस्ता, राहत की सांस
-
नोएडा (गौतम बुद्ध नगर):
-
पेट्रोल ₹0.22 सस्ता होकर ₹94.52 प्रति लीटर
-
डीजल ₹0.34 घटकर ₹87.55 प्रति लीटर
-
-
पटना:
-
पेट्रोल ₹0.20 सस्ता होकर ₹105.21 प्रति लीटर
-
डीजल ₹0.18 सस्ता होकर ₹91.48 प्रति लीटर
-
गाजियाबाद में महंगाई ने फिर मारा झटका
-
पेट्रोल ₹0.12 बढ़कर ₹94.82 प्रति लीटर
-
डीजल ₹0.15 बढ़कर ₹87.97 प्रति लीटर
चारों मेट्रो शहरों में कोई बदलाव नहीं
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹94.72 | ₹87.62 |
मुंबई | ₹103.44 | ₹89.97 |
चेन्नई | ₹100.76 | ₹92.35 |
कोलकाता | ₹104.95 | ₹91.76 |
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, ब्रेंट क्रूड फिर ₹65 डॉलर के पार
ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत एक डॉलर बढ़कर $65.67 प्रति बैरल हो गई है। इसी तरह WTI क्रूड का रेट $62.64 प्रति बैरल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढ़ने से घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है।

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं नए रेट
सरकारी तेल कंपनियां रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट करती हैं। इसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट जोड़कर अंतिम कीमत तय की जाती है, जिससे पेट्रोल-डीजल की वास्तविक कीमत से दोगुनी तक हो जाती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों बदलती हैं?
-
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत
-
सरकारी टैक्स और एक्साइज ड्यूटी
-
अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक या आर्थिक घटनाएं
जब ईंधन महंगा होता है, तो ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ती है और महंगाई का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है।
अपने शहर की कीमतें जानने का आसान तरीका
-
IOCL: RSP <स्पेस> <शहर का कोड> भेजें 9224992249 पर
-
BPCL: RSP <स्पेस> <शहर का कोड> भेजें 9223112222 पर
-
HPCL: HPPRICE भेजें 9222201122 पर
14 मार्च को आखिरी बार सस्ते हुए थे दाम
14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 की कटौती की थी, लेकिन यह राहत फिलहाल स्थायी साबित नहीं हुई।
