
आज नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव
नई दिल्ली। आज यानी 10 सितंबर 2025 को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। अच्छी खबर यह है कि आज कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी पेट्रोल-डीजल की दरें कल की तरह ही स्थिर बनी हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से तय होती हैं कीमतें
भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम और डॉलर-रुपए की विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। वैश्विक बाज़ार में हल्की हलचल के बावजूद फिलहाल भारतीय बाजार में स्थिरता बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (₹/लीटर)
शहर | पेट्रोल (₹) | डीजल (₹) |
---|---|---|
नई दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
मुंबई | 103.50 | 90.20 |
कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
बेंगलुरु | 102.92 | 90.99 |
हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
जयपुर | 104.41 | 89.93 |
लखनऊ | 94.69 | 87.81 |
चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
पटना | 105.23 | 91.49 |
CNG Rate Today (₹/किलो)
शहर | CNG रेट (₹) |
---|---|
नई दिल्ली | 76.59 |
मुंबई | 77.00 |
चेन्नई | 91.50 |
कोलकाता | 91.50 |
पटना | 84.54 |
रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं ईंधन के दाम
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। इनमें टैक्स, डीलर कमीशन, अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें और रुपये-डॉलर की स्थिति का असर शामिल होता है।
SMS से जानें अपने शहर का रेट
-
IOCL ग्राहक: RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें।
-
BPCL ग्राहक: RSP लिखकर 9223112222 पर मैसेज करें।
-
HPCL ग्राहक: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें।
मार्च में हुई थी कीमतों में कटौती
14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी। हालांकि यह राहत बहुत बड़ी नहीं थी, क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
