
स्पेन के मशहूर हॉलिडे डेस्टिनेशन माजोर्का के पास मेनोरका (Cala en Porter Beach) पर छुट्टियां मना रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। समुद्र किनारे एक बेहद खतरनाक समुद्री जीव – पुर्तगाली मैन-ऑफ-वॉर (Portuguese Man-of-War) पाया गया, जिसे देखकर पर्यटक घबरा गए।
टूरिस्ट ने देखा, प्रशासन ने की घेराबंदी
इस जीव को सबसे पहले एक टूरिस्ट ने देखा और रेत में दबा दिया। बाद में लाइफगार्ड्स ने इसे बाहर निकाला और तुरंत पूरे इलाके को घेराबंद कर दिया। पुलिस आने तक किसी को भी उसके पास जाने नहीं दिया गया।

क्यों है खतरनाक पुर्तगाली मैन-ऑफ-वॉर?
यह जीव भले ही दिखने में खूबसूरत लगे, लेकिन इसका डंक बेहद जहरीला होता है।
-
त्वचा पर स्थायी निशान छोड़ सकता है
-
एलर्जी वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है
-
बुखार, सांस की तकलीफ, हार्ट प्रॉब्लम और शॉक जैसी स्थिति पैदा कर सकता है
-
बहुत ही दुर्लभ मामलों में मौत भी हो सकती है
समुद्र में ऐसे करता है शिकार
पुर्तगाली मैन-ऑफ-वॉर मांसाहारी होता है और छोटी मछलियां, केकड़े और झींगे इसका शिकार होते हैं। इसका शरीर बैंगनी, नीला और गुलाबी रंग का होता है और यह पानी की सतह पर तैरता है।
प्राकृतिक शिकारी भी मौजूद
इस खतरनाक जीव के भी प्राकृतिक दुश्मन हैं, जिनमें लॉगरहेड सी टर्टल और ब्लू सी स्लग शामिल हैं। इनके शरीर पर इतना मोटा कवच और सुरक्षा तंत्र होता है कि इन पर डंक का असर नहीं होता।
सावधानी क्यों है जरूरी?
एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि यदि आपको कभी यह जीव या जेलीफिश जैसी कोई प्रजाति दिखे तो तुरंत उससे दूर हट जाएं। यहां तक कि मरने के बाद भी यह कई घंटों तक जहर छोड़ सकता है, इसलिए इसे छूना भी खतरनाक है।
